{"_id":"6725394cf1003fc8e90e2d74","slug":"arrival-of-1121-variety-of-paddy-starts-increasing-in-grain-markets-kaithal-news-c-18-1-knl1004-511025-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनाज मंडियों में 1121 किस्म के धान की आवक में आने लगी तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनाज मंडियों में 1121 किस्म के धान की आवक में आने लगी तेजी
Sat, 02 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 02 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले की अनाज मंडियों में अब 1121 किस्म के धान की आवक में अब तेजी आने लगी है। अनाज मंडी में हाथ की कटाई वाली धान के चार हजार से 4200 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिले हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस बार भाव कम है। इस बार 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव कम है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है।
इससे नाराज कई किसानों ने बताया कि पिछले साल हर किस्म के भाव में तेजी थी, लेकिन इस बार 1509 धान के तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी कम भाव किसानों को धान के मिल रहे हैं, इस कारण किसानों को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
शुक्रवार को मंडियों में मुच्छल धान के भाव 3200 रुपये प्रति क्विंटल कंबाइन की कटाई वाले व हाथ की कटाई वाले 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक मिले। 1718 के भाव कंबाइन से कटाई वाले धान के भाव 3300 रुपये प्रति क्विंटल तो हाथ की कटवाई वाले धान के भाव 3600 से 3800 रुपये तक भाव मिले। 1509 के अधिकतम भाव 2900 रुपये तक रहे। नई अनाज मंडी एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि मंडियों में बारीक धान की आवक हो रही है। 1121 किस्म का धान भी आने लगा है। 1509 धान के भाव में कुछ तेजी आई है। वहीं, जिले की अनाज मंडियों में आठ लाख एमटी से ज्यादा धान की खरीद हो चुकी है। वहीं धान का उठान भी लगातार जारी है।
विज्ञापन
अब तक सात लाख 99 हजार 41 मीट्रिक टन धान की खरीद : जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक निशांत राठी ने कहा कि गत दिवस तक जिला की विभिन्न मंडियों में खरीद एजेंसियों की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 99 हजार 41 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से चार लाख 19 हजार 910 एमटी, हैफेड ने दो लाख दो हजार 712 एमटी धान खरीदा है। इसी प्रकार हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 75 हजार 464 एमटी खरीदी गई है।
इसके साथ ही सात लाख 39 हजार 787 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर तक अरनौली मंडी में 10 हजार 200 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 3800 एमटी, ढांड में एक लाख 30 हजार 87 एमटी, गुहला-चीका में दो लाख 93 हजार 937 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 10 हजार 422 एमटी धान खरीदा।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नई अनाज मंडी कैथल में 83 हजार 385 एमटी, अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 79 हजार 960 एमटी, कलायत मंडी में 13 हजार 377 एमटी, कौल में 10 हजार 974 एमटी, पाई मंडी में 12 हजार 242 एमटी, पूंडरी में 73 हजार 371
एमटी, राजौंद में 11 हजार 860 एमटी, रामथली में 34 हजार 913 एमटी, सीवन मंडी में 26 हजार 498 एमटी धान
खरीदा गया।