फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrival in the markets increased, 2800 quintals of wheat purchased

Kaithal News: मंडियों में आवक तेज, 2800 क्विंटल गेहूं खरीदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Arrival in the markets increased, 2800 quintals of wheat purchased
कैथल। जिलेभर की अनाज मंडियों में गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है। सरकारी खरीद मंगलवार को एक सप्ताह के बाद शुरू हो गई। सरकारी खरीद शुरू होने के बाद अब आवक भी बढ़ने लगी है। ऐसे में शहर की नई अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी व अतिरिक्त अनाज मंडी में गेहूं की आवक तेज हो गई है। हालांकि आवक के हिसाब से अभी खरीद का कार्य धीमा है। जिले में अब तक 12 हजार क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है। मंगलवार को डीएफएससी ने करीब 2800 क्विंटल गेहूं की खरीद की थी।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को हैफेड ने गेहूं की खरीद मंडियों से की। अब तक शहर की तीन अनाज मंडियों में 6790 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि मंडियों में आवक तो हो रही है, लेकिन नमी की मात्रा ज्यादा है, इस कारण जिस ढेरी में नमी 12 प्रतिशत या इससे कम नमी वाले गेहूं को खरीदा जा रहा है। बता दें कि जिलेभर में 39 अनाज मंडियों में गेहूं की आवक होनी है। इस बार छह लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों से खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं खरीद एजेंसियों की तरफ से उठान को लेकर अभी तक कई मंडियों में टेंडर नहीं हो पाए हैं। अगर समय पर टेंडर नहीं हुए तो उठान में देरी हो सकती है।
विज्ञापन

11 अप्रैल को है बारिश की संभावना-गेहूं सीजन की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन मौसम में बदलाव भी हो सकता है। मौसम विज्ञानियों ने आगामी 11 अप्रैल को मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम को देखते हुए किसानों ने अब खेतों सेक गेहूं की कटाई का कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बताया कि गेहूं की कटाई का कार्य अब शुरू हो गया है। अभी तक खेतों में फसल अच्छी खड़ी है। यदि मौसम में बदलाव हुआ तो फसलों को नुकसान हो सकता है।




वर्जन-
हैफेड के जिला प्रबंधन अनूप ने बताया कि हैफेड ने भी बुधवार को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू कर दी है। बुधवार को पहले दिन शहर की तीन अनाज मंडियों में 6790 क्विंटल गेहूं खरीदा है।
राजौंद अनाज मंडी में गेहूं की खरीद का कार्य शुरू



राजौंद। राजौंद अनाज मंडी में बुधवार को गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हुआ। इसके तहत पहले दिन हरियाणा वेयरहाउस ने गेहूं की फसल की खरीद की। हरियाणा वेयर हाउस के निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि सरकारी मापदंडों के अनुसार 12 प्रतिशत नमी व 2425 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद की गई है।

उन्होंने कहा कि किसान गेहूं की फसल को सुखाकर लाएं ताकि उन्हें खरीद को लेकर कोई परेशानी न उठानी पड़े।मार्केट कमेटी के सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि गेहूं खरीद का कार्य बुधवार को शुरू हो चुका है। यहां हरियाणा वेयर हाउस खरीद एजेंसी की ओर से खरीद की जाएगी। इसके अलावा किठाना, सेरधा,जखौली में भी गेहूं खरीद का कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह गेहूं की फसल को साफ व सुखा कर लाएं, ताकि गेहूं की खरीद को लेकर किसानों को कोई इंतजार न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि खरीद को लेकर मंडी प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को गेहूं खरीद को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। राजौंद अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान भीम सिंह ने बताया कि मंडी में लगभग सभी आढती आ चुके हैं और खरीद को लेकर प्रशासन द्वारा भी पूरे प्रबंध किए हुए हैं। किसान गेहूं की फसल को सुखाकर लाएं ताकि साथ के साथ किसानों की गेहूं की खरीद को लेकर उन्हें कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed