फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrested prize money of 50 thousand rupees wanted in constable paper leak case

सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 50 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Arrested prize money of 50 thousand rupees wanted in constable paper leak case
कैथल। सीआईए-2 ने हरियाणा पुलिस सिपाही पेपर लीक मामले में वांछित 50 हजार रुपये के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही कैथल पुलिस की ओर से सभी इनामी अपराधियों सहित अब तक कुल 61 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले डीजीपी हरियाणा की ओर से 11 आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सिपाही पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सीआईए-2 की टीम ने वांछित आरोपी जिला जींद के ईक्कस गांव निवासी राधेश्याम उर्फ राधे को गिरफ्तार किया है। आरोपी को इससे पहले पोक्सो एक्ट के एक मामले में भी हिसार पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल हिसार जेल में बंद था। सीआईए ने आरोपी की इस मामले में गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को ओंकार होटल हिसार में हरियाणा पुलिस सिपाही लिखित परीक्षा का पेपर आउट करवाने के लिए माजरा प्याऊ निवासी नरेंद्र द्वारा मीटिंग आयोजित कराई गई थी। इस दौरान आरोपी राधेश्याम की ओर से 2 व्यक्तियों को भेजा गया था। अब आरोपी राधे को पूछताछ के लिए न्यायालय से तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed