फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrested money grabber by putting DSP's photo

Kaithal News: डीएसपी की फोटो लगाकर पैसे हड़पने वाला गिरफ्तार

Fri, 02 Jun 2023 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 02 Jun 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Arrested money grabber by putting DSP's photo
कैथल। व्हाट्सएप पर डीएसपी सज्जन कुमार की फोटो लगाकर एक व्यक्ति से 25 हजार रुपये धोखे से हड़पने वाले आरोपी जिला नूंह के गांव लुहिंगा खुर्द निवासी जुनैद को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। उसे पूछताछ के लिए तीन दिन के लिए पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कैथल निवासी जिले सिंह की शिकायत अनुसार 29 जनवरी को शाम के समय उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप संदेश आया, जिसने मैसेज में खुद को डीएसपी सज्जन कुमार बताया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार मैसेज भेजने वाले ने व्हाट्सएप चैटिंग के जरिए उसे कहा कि वह कुछ रुपयों की जरूरत है और उसे 25 हजार रुपये चाहिए और उसके पैसे सुबह तक वापस कर देगा। उसने उसके विश्वास में आकर अपने बेटे से 25 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से भिजवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपी द्वारा उससे और पैसे मांगने पर उसे शक हुआ तो उसने डीएसपी सज्जन कुमार से मोबाइल पर क्लीयर किया। थाना साइबर क्राइम में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले में पहले ही तीन नाबालिगों को पकड़ा जा चुका है। आरोपी जुनैद किसी अन्य मामले में नूंह जेल में बंद था।

उसकी इस मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए। बुधवार को आरोपी जुनैद का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
---
ट्रांसफार्मर का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी काबू
कैथल। बिजली ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के तीन मामलों में पुलिस ने पंजाब के विभिन्न गांवों के तीन आरोपियों सोनू राम, मलकीत सिंह व गगनदीप को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दो फरवरी की रात को आरोपियों ने अजीमगढ़ निवासी रविंद्र पाल सिंह के खेत से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया था। दूसरे मामले में 29 अप्रैल 2022 की रात को खंबेडा निवासी भगवंत कौर के खेत भी बिजली ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किया था।


तीसरे मामले में 18 अप्रैल 2022 की रात को सरोला निवासी रिछपाल व टहल सिंह के खेत से आरोपी ट्रांसफार्मर का सामान

चोरी कर ले गए थे। थाना गुहला में तीन अलग-अलग ये मामले दर्ज किए गए थे। मामलों का चोरी का सामान पहले ही बरामद किया जा चुका है।

तीनों आरोपी ट्रांसफार्मर चोरी के अन्य मामले में जिला जेल में बंद थे, जिनकी उक्त मामलो में गिरफ्तारी के लिए प्रोडेक्सन वारंट जारी करवाए गए। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed