फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   arrested

अवैध पिस्तौल और कारतूस रखने के मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
arrested
सीआईए-वन और टू पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार कर दो अवैध पिस्तौल व 5 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में एएसआई मुकेश की टीम ने नहर पुल ब्रह्मणीवाला से गडौथी जिला रोहतक निवासी विक्की, मोनू और सचिन बात्ता को काबू कर लिया गया। उनकी कब्जे से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल, 4 कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की। आरोपियों से पूछताछ पर बाइक डोगरा गेट कैथल निवासी सुरेंद्र कुमार की पाई गई। जिसे 14 अगस्त की रात तेजीमान चौक के पास 4 युवक उस पर हमला कर छीन ले गए थे। वारदात में लिप्त चौथे आरोपी की पहचान कर ली गई है। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी विक्की व मोनू ने 5 अक्टूबर को गांव मोखरा जिला रोहतक में एक व्यक्ति पर कातिलाना हमला किया था। इसमें दोनों आरोपियों की थाना बहु अकबरपुर पुलिस को तलाश थी। वहीं एक अन्य मामले में सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर सोमवीर की अगुवाई में एचसी नरेश कुमार की टीम ने ढांड बाइपास चौंक पर बलविंद्र पट्टी अफगान को काबू कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल बरामद हुआ। युवक से मिली जानकारी पर पिस्तौल देने वाले उसके मित्र राहुल खुराना रोड कैथल को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed