{"_id":"5f60fda38ebc3efbb16dd3f1","slug":"arrested-kaithal-news-knl44326445","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस सहित दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-1 पुलिस ने बिना नंबर की बाइक पर घूम रहे पंजाब निवासी दो शातिर आरोपी काबू किए हैं। आरोपियों ने दो माह पूर्व पंजाब में एक व्यक्ति की हत्या की थी। इनमें से एक आरोपी सजा होने के बाद पेरोल पर आया था और बाद में भूमिगत चल रहा था। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की एक अवैध पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस बरामद किए। 15 सितंबर को दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप सिंह की अगुवाई में हेडकांस्टेबल तरशेम कुमार, एचसी मनीष कुमार, एचसी अजीत सिंह, सिपाही संदीप कुमार, सिपाही हरीश कुमार व ईएचसी जगबीर सिंह की टीम ड्रेन पुल खुराना रोड कैथल पर मौजूद थी। बिना नंबर की बाइक पर कैथल साइड से आए दो युवकों को पुलिस ने रुकने का संकेत किया। युवकों ने भागने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा दोनों को काबू कर लिया। उनकी पहचान बलविंद्र सिंह व अमृतपाल निवासी भट्ठ जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई। बलविंद्र के कब्जे से एक 12 बोर की देशी पिस्तौल व आरोपी अमृतपाल के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों आरोपियों ने गांव भट्ठ में जुलाई माह में एक युवक की हत्या की थी। इसमें दोनों आरोपियों की पंजाब पुलिस को तलाश थी। एसपी ने बताया कि आरोपी अमृतपाल सजायाब किया जा चुका है, जो अदालत से पैरोल हासिल करने के बाद भूमिगत चल रहा था।