फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrest

भाभी से अवैध संबधों के लिए भाई की हत्या करने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Arrest
बड़े भाई की हत्या करने वाला आरोपी भाई काबू
विज्ञापन

आरोपी अपनी भाभी पर रखता था गलत नीयत, विरोध करने पर वारदात को दिया अंजाम
कैथल। थाना सीवन पुलिस ने भाई की हत्या के एक मामले आरोपी सोहन लाल निवासी डेरा संधू उमेदपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि आरोपी सोहन लाल तथा उसका बड़ा भाई एक साथ रहकर मेहनत मजदूरी का काम करते थे। आरोपी के बड़े भाई के पास दो पुत्र एक पुत्री सहित तीन संतान है। आरोपी सोहन पिछले कुछ दिनों से अपनी भाभी पर गलत नजर रखता था। इसके लेकर दोनों भाईयों के मध्य कुछ दिन पूर्व तकरार हो चुकी थी। आरोपी ने अपने बड़े भाई को जान से मारने भी दी थी। 25 जुलाई की रात विवाहिता अपने बच्चों सहित अलग कमरे में सोई हुई थी। बाहर आंगन में चारपाई पर सो रहे उसके पति की आरोपी सोहन लाल द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी थी। शोर सुनकर महिला कमरे से बाहर आई तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल कैथल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान एसआई चंद्रभान द्वारा आरोपी सोहन की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई तथा सोमवार को आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed