फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrangements to protect against floods are incomplete when rains begin

Kaithal News: बारिश शुरू पर बाढ़ से बचाने के प्रबंध अधूरे

Fri, 28 Jun 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Arrangements to protect against floods are incomplete when rains begin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में प्री मानसून की हल्की बरसात शुरू हो चुकी है, लेकिन अभी तक जिले को बाढ़ से बचाने के प्रबंध अधूरे हैं। हालांकि सिंचाई विभाग की ओर से ड्रेनों की सफाई का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन अभी कार्य पूरा होने में समय लगेगा। ऐसे में बारिश तेज होती है तो रिहायशी क्षेत्र के साथ-साथ ड्रेनों के साथ लगते कृषि क्षेत्र में भी जलभराव की समस्या सामने आ सकती है।

सिंचाई विभाग के अनुसार, कैथल जिले में छोटी से लेकर बड़ी 34 ड्रेनें हैं। इनमें कैथल ड्रेन, ग्योंग ड्रेन, मानस ड्रेन, घग्घर क्रीक ड्रेन, पूंडरी ड्रेन, अमीन ड्रेन, दुब्बल लिंक ड्रेन, भाना ब्राह्मण ड्रेन, कसान ड्रेन, डीग लिंक ड्रेन व अन्य कई छोटी ड्रेनें शामिल हैं। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन ड्रेनों की सफाई के लिए करोड़ों रुपये का विशेष बजट निर्धारित किया गया है। ड्रेनों पर सफाई का लगभग 70 प्रतिशत कार्य ही अभी तक हुआ है। 30-35 प्रतिशत क्षेत्र में सफाई का कार्य अभी तक बाकी है।
विज्ञापन


हालांकि मई-जून माह में विभाग को सभी ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित करनी होती है। इस बार पूरा जून माह बीतने के बाद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। ज्यादातर ड्रेनें गंदगी से अटी पड़ी हैं। जलकुंभी और अन्य प्रकार की झाड़ियों के कारण बारिश से पहले ही निकासी व्यवस्था खस्ताहाल में है। अगर जल्द सफाई का कार्य पूरा नहीं हुआ तो आगे तेज बारिश के मौसम में स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान होशियार सिंह, रामफल, रामनिवास, सुरेश, नरेंद्र कुमार, राजेश व शमशेर ने बताया कि ड्रेनों की सफाई संबंधित कार्य में देरी हुई है। हालात देखकर परेशान किसान जल्द से जल्द ड्रेनों की सफाई करवाकर निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे हैं। अगर जल्द ऐसा नहीं होता है और बरसात ज्यादा होती है तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।


सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मंगत राम गर्ग ने बताया कि ड्रेनों की सफाई का कार्य किया जा रहा है। विभाग ने 30 जून तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मशीनों और मजदूरों को लगाकर सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed