{"_id":"682e32181179c265650414bf","slug":"arpandeep-has-made-the-sikh-community-proud-harvinder-singh-kaithal-news-c-18-1-knl1004-652280-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्पणदीप ने सिख कौम का सिर ऊंचा कर दिया : हरविंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्पणदीप ने सिख कौम का सिर ऊंचा कर दिया : हरविंद्र सिंह
Thu, 22 May 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गुरुद्वारा श्री गुरुतेग बहादुर शहीदी मार्ग चीका चौंक की कमेटी की तरफ से बुधवार को प्रदेश में टॉप करने वाले अर्पणदीप सिंह को सम्मानित किया। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी संदीप सिंह ने अर्पणदीप सिंह, उनके पिता यादविंद्र सिंह व माता रमनदीप कौर को सिरोपा पहना सम्मानित किया। गुरुद्वारा कमेटी प्रधान होशियार सिंह व अन्य सदस्यों ने अर्पणदीप सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संगत को संबोधित करते हुए कमेटी के सचिव मास्टर हरविंद्र सिंह हीरा ने कहा कि अर्पणदीप सिंह ने प्रदेश में टॉप करके सिख कौम का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। इस मौके पर पूर्व प्रधान दिलबाग सिंह, पूर्व प्रधान बलविंद्र सिंह, उपप्रधान बलविंद्र मल्होत्रा, कैशियर लखविंद्र सिंह, हरजिंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद