फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Around 50 plants of various species were planted.

Kaithal News: विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Around 50 plants of various species were planted.
पौधरोपण करते हुए भारत विकास परिषद चीका के सदस्य।
गुहला चीका। भारत विकास परिषद शाखा चीका के सदस्यों ने हुड्डा सेक्टर 4 में पौधरोपण किया। शाखा के पर्यावरण संयोजक राकेश गोयल की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के तहत सदस्यों ने नीम, जामुन, पीपल व तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 50 पौधे रोपे। शाखा अध्यक्ष कमल गोयल व शाखा संरक्षक डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि हमारा वायु मंडल तेजी से बदल रहा है। किसी क्षेत्र में ज्यादा बारिश हो रही है तो कोई क्षेत्र सूख रह जाता है। कहीं अधिक गर्मी पड़ती है तो कहीं पर ज्यादा सर्दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन में पौधे सबसे अधिक भूमिका अदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद शाखा की तरफ से निरंतर पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है। डॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि चीका शाखा पौधरोपण के अलावा जल संरक्षण अभियान भी चलाए हुए है जिसके तहत लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाता है। इस मौके पर रमेश जैन, अतुल प्रकाश, गौरव गोयल, प्रेम सिंह पूनिया, महेंद्र गर्ग, अमित महाजन, डॉ दिनेश कौशिक भी मौजूद रहे।

पौधरोपण करते हुए भारत विकास परिषद चीका के सदस्य।

पौधरोपण करते हुए भारत विकास परिषद चीका के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed