फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arms supplier arrested

Kaithal News: असलहा सप्लायर गिरफ्तार

Sat, 14 Sep 2024 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 14 Sep 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Arms supplier arrested
कैथल। असलहा सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने आरोपी जिला करनाल के गांव कारसा निवासी अंकुश को काबू कर लिया। 27 अगस्त को पुलिस ने गांव चंदलाना सरकारी स्कूल के पास दबिश देकर आरोपी गांव बड़थल जिला करनाल निवासी शिवम को काबू कर 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद किया था। जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि शिवम को यह असलहा अंकुश ने उपलब्ध करवाया था। संवादशराब सहित दो आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने दो आरोपियों को 33 बोतल देसी व 14 बोतल अंग्रेजी शराब सहित काबू कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस ने नहर कॉलोनी के गेट के पास नाका लगाकर बाइक पर आए संदिग्ध राधा स्वामी कॉलोनी निवासी बीरभान को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 14 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में थाना सीवन पुलिस ने सीवन स्थित एक दुकान पर दबिश देकर आरोपी सीवन निवासी सुखदेव उर्फ काला को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 33 बोतल देसी शराब बरामद हुई। संवाद
विज्ञापन

नकदी चोरी में आरोपी को दबोचा
कैथल। घर से नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव खरक पांडवा निवासी रजत को काबू कर लिया। गांव खरक पांडवा निवासी रमेश कुमार की शिकायत अनुसार आठ सितंबर को दिन के समय में अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर संदूक का ताला तोडक़र ढाई लाख रुपये चोरी कर ले गया था। आरोपी से 85 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed