फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arman of Pundri and Babli of Kaithal first in painting competition

Kaithal News: चित्रकला प्रतियोगिता में पूंडरी का अरमन और कैथल की बबली प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Arman of Pundri and Babli of Kaithal first in painting competition
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पुंडरी में विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए जिला सलाहका - फोटो : सीएचसी में अलाउद्दीन के गमगीन पिता।
कैथल।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरियाणा की ओर से अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत कैथल और पुंडरी के चयनित विद्यालयों में स्कूल जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता कराई गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में पूंडरी के अरमन ने प्रथम, रितेश ने द्वितीय और रेणुका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार कैथल की बबली ने प्रथम, संध्या ने द्वितीय और सुहानी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण, स्वच्छ जल प्रबंधन और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पूंडरी में यह कार्यक्रम राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य गिरधारीलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा में प्राचार्य मनीषा राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जिला सलाहकार दीपक कुमार उपस्थित रहे। आयोजन नोडल अधिकारी एवं कार्यकारी अभियंता अभिषेक शेर के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल प्रबंधन विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। पुंडरी और कैथल में 50-50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन

दीपक कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी हर बूंद अमूल्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से जल के दुरुपयोग को रोकने और वर्षा जल संचयन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों को समय पर पानी का बिल जमा करवाने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि जल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। कार्यक्रम में बीआरसी संदीप कुमार, बलकार सिंह और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। विद्यार्थियों को विभाग के टोल-फ्री नंबर 18001805678 की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed