फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arhtiyas protested in grain market due to lack of lifting

उठान न होने पर किया आढ़तियों ने अनाज मंडी में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas protested in grain market due to lack of lifting
कैथल। पुरानी अनाज मंडी में डीएफएससी की खरीद के बाद उठान न होने पर आढ़तियों ने बुधवार को नारेबाजी की। प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया के प्रतिष्ठान के बाहर एकत्रित होकर आढ़तियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुरानी अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्याम बहादुर खुरानिया ने कहा कि मंडी में मंगलवार रात को ट्रकों में गेहूं लोड कर लिया गया। इसके बाद रात को इंकार कर दिया गया कि विशेष ट्रेन में अब जगह नहीं बची है। जिस कारण रात भर ट्रक ड्राइवर उन्हें ट्रक खाली करवाने को कहते रहे। ट्रक ड्राइवर ट्रक खाली न होने की सूरत में डबल किराया देने की मांग करने लगे। इसके बाद डीएफएससी को सूचित किया गया। इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई। इसी कारण गुस्साए आढ़तियों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद किसी तरह से वे ट्रक खाली करवाए गए। तब जाकर आढ़तियों को राहत की सांस मिली है। उन्होंने कहा कि मंडी में उठान कार्य न के बराबर है। इसी कारण उठान होने तक डीएफएससी विभाग के लिए गेहूं की खरीद कार्य को बंद रखने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, नई अनाज मंडी में गेहूं उठान के लिए स्लिप देने के लिए बने काउंटर पर आढ़तियों में विवाद हो गया। आपस में आढ़ती एक दूसरे को कोसते हुए नजर आए। इसके लिए एक वीडियो भी वायरल हो गया। बाद में दूसरे आढ़तियों ने विवाद कर रहे आढ़तियों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

जिले में हुई 2 लाख 66 हजार 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद-मंगलवार तक थ्जले में 2 लाख 66 हजार 72 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिला में गेहूं की आवक में से 65 हजार 89 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, 1 लाख 2 हजार 76 हैफेड द्वारा, 56 हजार 865 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा तथा 42 हजार 42 मीट्रिक टन गेहूं हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed