फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arhtiyas gheraoed the residences of MLAs

आढ़तियों ने किया विधायकों के आवासों का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Arhtiyas gheraoed the residences of MLAs
02-कैथल। हड़ताल को लेकर पिहोवा चौक पर प्रदर्शन करते आढ़ती। - फोटो : Kaithal
कैथल। ई-नेम प्रणाली के विरोध में मंगलवार को दूसरे दिन आढ़तियों ने जिलेभर में विधायकों के आवास का घेराव किया। विरोध स्वरूप करीब 20 मिनट तक पिहोवा चौक पर जाम भी लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान आढ़तियों ने नारेबाजी भी की। उधर, हड़ताल की वजह से मंडियां पूरी तरह से बंद रही। न तो धान की खरीद हुई और न ही उठान का कार्य। मंडियों में धान न बिकने से किसान परेशान दिखे। उधर, प्रदर्शन की चेतावनी पर राज्यमंत्री व विधायक लीला राम के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, मंडी में धान न बिकने से किसान परेशान हुए।
विज्ञापन

जिला मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान अश्वनी शोरवाला, नई अनाज मंडी प्रधान श्याम लाल गर्ग नौच ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। सुबह के समय सबसे पहले आढ़ती नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए पिहोवा चौक पर पहुंचे। यहां पर करीब 20 मिनट तक जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। फिर ढांड रोड स्थित भाजपा विधायक लीलाराम के आवास पर पहुंचे। यहां पर प्रदर्शन कर घेराव किया। जिला प्रधान अश्वनी शोरवाला ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार अपने अड़ियल रवैया अपनाए हुए है। नाराज आढ़तियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। मांग की कि सरकार ई-प्रणाली के फैसले को वापस ले।
विज्ञापन

उधर, अंबाला रोड स्थित महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा का घेराव करने के लिए भी आढ़ती पहुंचे। यहां पर मंत्री के कार्यालय अधीक्षक को मांगों का ज्ञापन देने के बाद वापस लौट गए। इस मौके पर विस्तार अनाज मंडी प्रधान रघुबीर सिंह, पुरानी अनाज मंडी प्रधान श्याम लाल खुरानियां, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रामनिवास मित्तल, बीरभान जैन सहित अन्य आढ़ती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे दिन भी ढांड मंडी पूर्ण रूप से रही बंद रही
ढांड। हरियाणा राज्य अनाज मंडी एसोसिएशन के आह्वान पर ढांड मंडी आढ़तियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। मंडी प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। हड़ताल के चलते दूसरे दिन भी ढांड मंडी में धान के एक दाने की भी खरीद नही हुई है। हालांकि खराब मौसम के चलते किसानों द्वारा धान की कटाई के बाद मंडियों में शेड के नीचे ढेर लगाने का सिलसिला दिनभर जारी रहा। इस अवसर पर मंडी प्रधान रमेश कुमार, पूर्व मंडी प्रधान लाजपत, मा. ईश्वर शर्मा, बीरबल, कर्मबीर,लाभ सिंह, रवि कुमार, सुलतान बदंराना, बाबू राम, सतीश शर्मा, रामकुमार, ईश्म सिंह, भगवानदास, ओमपाल, बीरा मौजूद थे। आढ़तियों ने जजपा नेता राजू ढुल पाई को उप मुख्यमंत्री के नाम मांगों का ज्ञापन सौंपा।
पशुधन बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन को ज्ञापन सौंपा
पाई। अनिश्चितकालीन हड़ताल के दूसरे दिन पाई और पूंडरी अनाज मंडी के आढ़तियों ने पशुधन बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन के आवास के घेराव किया। उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गोलन ने आश्वासन दिया कि उनकी जायज मांगें मनवाने की वे मुख्यमंत्री से पूरी करने के लिए कोशिश करेंगे। इससे पहले पाई अनाज मंडी के आढ़ती पाई में मंडी प्रधान कृष्ण कुमार की दुकान पर एकत्रित हुए और वहां से वे चेयरमैन रणधीर गोलन के आवास पहुंचे।

चीका अनाज मंडी में आढ़तियों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल
गुहला-चीका। ई-नेम प्रणाली के विरोध में अनाज मंडी चीका के आढ़तियों ने दूसरे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। इस दौरान आढ़तियों ने सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना दिया। इसके बाद मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र ढुल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान सतपाल जैन ने कहा कि सरकार आढ़तियों के लिए अढ़ाई प्रतिशत कमीशन देना सुनिश्चित करे। जैन ने कहा कि फसल का भुगतान करने के लिए किसान की सहमती होनी चाहिए। आढ़ती राजकुमार जाखौली ने बताया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आढ़तियों को हड़ताल करने जैसा कदम उठाना पड़ा है। सरकार उनकी मांगें नहीं मानती तो 21 सिंतबर को प्रदेशभर के आढ़ती मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर स्वर्ण जीत वोहरा, रामलाल गर्ग, सोहन लाल गर्ग, सुखप्रीत सिंह गिल, गुरविंद्र सिंह, मुकेश कुमार, ईश्वर सीड़ा, राजेश गोयल, धर्मपाल गर्ग, बंत राम गोयल, अनूप, भूषण व मुनीम एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed