फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Are test center, taking empty slogans

खाली रहे परीक्षा केंद्र, बाहर होती रही नारेबाजी

Mon, 26 May 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Mon, 26 May 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
Are test center, taking empty slogans
शिक्षा विभाग के लाख प्रयासों के बावजूद अध्यापक संगठनों के आह्वान पर अध्यापकों ने टीएनए परीक्षा नहीं दी। सोमवार को जिलेभर में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने  के लिए एक भी अध्यापक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


अलबत्ता अध्यापकों ने परीक्षा केंद्रों के बाहर धरना देकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं अध्यापकों द्वारा परीक्षा न देने संबंधी मुद्दा दिनभर शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन


स्वयं कुछ अध्यापकों का मानना था कि परीक्षा न देकर कई अध्यापकों की खाल बच गई है जिन्हें परीक्षा को लेकर खौफ महसूस हो रहा था। अब विभाग क्या कार्रवाई करता है यह देखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां एक परीक्षा सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजे एवं दूसरी 11 बजकर 30 मिनट से 1 बजकर 30 मिनट तक आयोजित होनी थी।

लेकिन सुबह की परीक्षा में ही कोई अध्यापक परीक्षा देने नहीं पहुंचा। अध्यापक परीक्षा केंद्रों के बाहर एकत्रित हो गए तथा बाद में सभी ने बाहर धरना शुरू कर दिया।

जिले के कुल सात परीक्षा सेंटरों पर 1195 जेबीटी टीचरों परीक्षा देनी थी लेकिन किसी भी अध्यापक ने परीक्षा नहीं दी। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जेबीटी के कुल 200 अध्यापकों ने टीएनए की परीक्षा देनी थी।

परीक्षा केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने अध्यापकों की परीक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली थी। जिसके लिए 10 प्राध्यापिकाओं को परीक्षा में ड्यूटी के लिए नियुक्त कर दिया गया था। लेकिन कोई भी अध्यापक परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचा।

दूसरी ओर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में 208 अध्यापकों ने टीएनए की परीक्षा देनी थी। परीक्षा केंद्र अधीक्षक विनय कुमार गुलाटी ने बताया कि अध्यापकों उनके परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए कोई अध्यापक नहीं आया है।

30 मई को मास्टरों की टीएनए परीक्षा होनी है। इसके अलावा पूंडरी, सीवन, गुहला-चीका, कलायत व राजौंद  में भी एक-एक परीक्षा केंद्र बनाया गया था।

बच गई गुरुजी की साख: टीएनए परीक्षा न देकर जिले में गुरुजी की साख बच गई। सुबह जब शहर वासियों व विद्यार्थियों को पता चला कि अध्यापकों की परीक्षा ली जा रही है। जिसके विरोध में अध्यापक नारेबाजी कर रहे है। शहर वासियों व विद्यार्थियों ने अध्यापकों का जमकर मजाक उड़ाया।

कुछ लोगों का कहना था कि गुरुजी विद्यार्थियों की परीक्षा ले रहे हैं। जब उन्होंने परीक्षा देने का समय आया तो विरोध कर रहे है। ऐसे में अध्यापकों की साख भी शहर में खराब हुई है।

धरने पर बैठे अध्यापकों में से ही कुछ अध्यापकों ने बताया कि उनके विभाग ने भी कुछ ऐसे अध्यापक है जिनका विषय में हाथ कमजोर है। परीक्षा का बहिष्कार करने से ऐसे कई अध्यापक बच गए हैं।

परीक्षा नहीं, अध्यापकों को प्रशिक्षण दो: परीक्षा केन्द्रों के बाहर बहिष्कार कर धरने पर बैठे अध्यापकों ने बताया कि अध्यापकों की परीक्षा लेना एक तुगलकी फरमान है।

जो अध्यापक व विद्यार्थी के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षण प्रणाली में किसी प्रकार का सुधार लाना है तो अध्यापकों को विषय के अनुसार प्रशिक्षण देना चाहिए। जिसमें अध्यापकों को शिक्षण के संबधित आने वाले समस्याओं के समाधान के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

रिपोर्ट भेज दी गई है: उप जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिरोही ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं के बहिष्कार पर बैठे अध्यापकों को समझाने का प्रयास किया गया है।


जिले के सभी बीईईओ ने परीक्षा केंद्र में अध्यापकों को परीक्षा देने के लिए आह्वान किया लेकिन जिले के किसी भी परीक्षा केंद्र में अध्यापकों ने परीक्षा नहीं दी है। जिसकी सूचना शिक्षा विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed