फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Archer Harvinder gets four gold medals in the national championship

Kaithal News: तीरंदाज हरविंदर को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक

Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 14 Jan 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Archer Harvinder gets four gold medals in the national championship
राजिंद्र तंवर
विज्ञापन

कैथल। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न इवेंट्स में चार स्वर्ण पदक जीते हैं। यह पहली बार है जब उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक साथ चार स्वर्ण पदक हासिल किए हैं ओर पहली बार ही नैशनल चैंपियन बने हैं। इससे जिले के खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

खिलाड़ी हरविंदर सिंह कैथल जिले के अजीत नगर गांव के रहने वाले हैं। इससे पहले भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने बताया कि जयपुर के पूर्णिमा यूनिवर्सिटी में 11 व 12 जनवरी को छठी राष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई थी जिसमें देश विभिन्न राज्यों की टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन


इसमें हरियाणा के विभिन्न जिलों के 15 खिलाड़ी शामिल रहे उनमें खिलाड़ी साहिल हुड्डा, पूजा व अन्य खिलाडिय़ों ने भी भाग लिया था। 11 जनवरी को हुए पहले मुकाबले में 639 प्वाइंट लेकर पहला रैंक अर्जित किया ओर स्वर्ण पदक जीता। उसके बाद मैन ईवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता। 12 जनवरी को मैन ओपन डबल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता ओर दोपहर बाद हुए मिक्स टीम इवेंट में फिर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने बताया कि ये उनके लिए बड़ा हर्ष का विषय है कि वे पहली बार नेशनल चैंपियन बने हैं। इससे पहले उन्होंने लगभग हर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर कई पदक जीते हैं पर उनके पास राष्ट्रीय स्तर पर कोई पदक नही था। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की थी। इसके परिणाम स्वरूप वह चार स्वर्ण पदक जीत सके हैं।

गौरतलब है कि उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक में पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व ओपन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था, जो तीरंदाजी में भारत का पहला पैरालंपिक स्वर्ण पदक था। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी थी और उनकी सटीकता, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और अटूट भावना की सराहना की थी।


हरविंदर सिंह की इस सफलता से उनके गृह जिले कैथल में उत्साह का माहौल है। स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन करते रहेंगे। हरविंदर सिंह की इस उपलब्धि ने न केवल उनके जिले बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराया है। उनकी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है, जो आने वाले तीरंदाजों के लिए प्रेरणास्रोत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed