{"_id":"65a04a59fcb1eb5cea081cad","slug":"approval-of-appointment-of-radiologist-kaithal-news-c-18-1-knl1004-303618-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को स्वीकृति
Fri, 12 Jan 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 12 Jan 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वास्थ्य विभाग ने रेडियोलॉजिस्ट को फिर से नियुक्ति की अनुमति दी। इस रेडियोलॉजिस्ट ने करीब एक साल पहले ही अपने पद से नौकरी छोड़ दी थी। अब विभाग ने इन्हें फिर से नौकरी पर आने के लिए ऑफर दिया है।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की तरफ से जारी किए गए पत्र में रेडियोलॉजिस्ट से नियुक्ति लेने की सिफारिश की गई है। यदि रेडियोलॉजिस्ट चाहे तो अपने पद पर फिर से नियुक्ति ले सकती है।
गौरतलब है कि जिला नागरिक अस्पताल में पिछले लंबे समय से कोई भी रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण यहां पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पा रही है। यदि यह रेडियोलॉजिस्ट फिर से नियुक्ति लेती है तो सामान्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में निशुल्क मिलती है सुविधा ः प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना के तहत जिला नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा प्रत्येक मरीज को निशुल्क मिलती है। इस स्थिति में यदि रेडियोलॉजिस्ट अपनी नियुक्ति लेतीं है तो मरीजों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड की सुविधा अस्पताल में मिल पाएगी।
जिला नागरिक अस्पताल के प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक की तरफ से रेडियोलॉजिस्ट को विभाग ने फिर से नियुक्ति देने के लिए पत्र जारी
किया गया है। इसके तहत अब रेडियोलॉजिस्ट की तरफ से नियुक्ति केा लेकर फैसला लेना है।