फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appointment of coaches in six Rajiv Gandhi sports stadiums

Kaithal News: छह राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति

Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 02 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Appointment of coaches in six Rajiv Gandhi sports stadiums
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से जिला खेल विभाग ने जिले के छह राजीव गांधी खेल स्टेडियमों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राजरानी ने दी।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षकों की नियुक्ति से जिले में खेलों का स्तर ऊंचा उठेगा और विभिन्न खेलों में अधिक से अधिक युवा भाग ले सकेंगे। इससे न केवल खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने का भी अवसर मिलेगा। जानकारी दी कि स्टेडियमों में अन्य खिलाड़ियों को भी अभ्यास की छूट रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशिक्षकों की मौजूदगी से युवा खिलाड़ियों को उचित मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी ग्राम पंचायतों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित करें और उन्हें खेलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं ः जिला खेल अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षकों के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों से प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा, खेल स्टेडियमों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

नए प्रशिक्षकों की नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी खेलों में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा।

जिला प्रशासन का समर्थन ः जिला प्रशासन ने भी इस पहल की सराहना की है और आश्वासन दिया है कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि यदि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलेंगी, तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन कर सकते हैं।




इस प्रकार, प्रशिक्षकों की नियुक्ति से जिले में खेल गतिविधियों में तेजी आएगी और नई खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आएंगी।

उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना का भी विकास होता है। खेल विभाग विभिन्न खेल आयोजनों की योजना बना रहा है, जिससे जिले के खिलाड़ियों को अधिक प्रतिस्पर्धी माहौल में खेलना और अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
खेल स्टेडियमों में इन प्रशिक्षकों की नियुक्ति
n
फुटबॉल, फतेहपुर पूंडरी स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षिका गीता को नियुक्त किया गया है।

n
हैंडबॉल, क्योड़क स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षिका पिंकी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

n
जिम्नास्टिक, फतेहपुर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षिका उषा को नियुक्त किया गया है।

n
हैंडबॉल, मलिकपुर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षक राजेश कुमार को नियुक्त किया गया है।

n
एथलेटिक्स, भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षक डॉ. सतनाम सिंह की नियुक्ति की गई है।

n
तीरंदाजी, भागल स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षक सचिन कुमार को नियुक्त किया गया है।

n
खो-खो, भाणा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षक अनिल शर्मा को नियुक्त किया गया है।

n
कुश्ती, बाता स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रशिक्षक देवेंद्र कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed