फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Apply online for up to nine vacant seats of Navodaya Vidyalaya.

Kaithal News: नवोदय विद्यालय की रिक्त सीटों पर नौ तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 05 Nov 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Apply online for up to nine vacant seats of Navodaya Vidyalaya.
कैथल। जिला के गांव तितरम स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में रिक्त सीटों के लिए नौ नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन आगामी आठ फरवरी 2025 को किया जाएगा। ये जानकारी विद्यालय की प्राचार्या सुचिता गुप्ता ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए सभी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सत्र 2024-25 में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत विद्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म एक मई 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच हुआ है। इसी तरह विद्यालय की कक्षा 11वीं प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सत्र 2024-25 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत हो व उनका जन्म एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के मध्य हुआ हो। बताया कि नवोदय विद्यालय समिति की वैबसाईट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed