{"_id":"67705599a4803796a00d22e4","slug":"apply-for-sainik-school-entrance-exam-till-13th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-549167-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 13 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए 13 तक करें आवेदन
Sun, 29 Dec 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 29 Dec 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल में छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/AISSEE/ पर जाकर इस एग्जाम के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य स्क्वाड्रन लीडर मनप्रीत सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एनटीए की ओर से पूरे भारत में स्थित सैनिक स्कूल के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें सैनिक स्कूल कुंजपुरा करनाल भी शामिल है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में दाखिले क लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छठी और नौंवी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन फाॅर्म 13 जनवरी, 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर आधरित आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कक्षा छह में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की ) का जन्म एक अप्रैल 2013 से 31 मार्च 2015 के बीच हुआ होना चाहिए तथा कक्षा नौ में दाखिले के लिए उम्मीदवार (लड़का व लड़की ) का जन्म एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2012 के बीच हुआ होना चाहिए। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स प्रवेश परीक्षा देनी होगी। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा 300 अंकों और नौवीं कक्षा के लिए 400 अंकों की होगी।
विज्ञापन
उन्होंने इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जो मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों को समर्पित है। इसमें 67 प्रतिशत सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीट भारत के अन्य राज्यों के लिए है। इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार कॅरियर के लिए तैयार करना है।