फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Applications invited for state-level women's awards

Kaithal News: राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for state-level women's awards
कैथल। महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सपना ने बताया कि विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाओं से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नामांकन आमंत्रित किए गए हैं। आगामी 5 नवंबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। डाक, कोरियर या ऑफलाइन के माध्यम से कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए पांच लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार व बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक-एक लाख रुपये, लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता व महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आवेदक के पास वैध परिवार पहचान पत्र होना आवश्यक है। आवेदक नामांकन की तिथि को जीवित होना चाहिए। उनके द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियां स्पष्ट, प्रमाणिक और दस्तावेजों से समर्थित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed