फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Applications invited for Sardar Patel National Integration Award

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for Sardar Patel National Integration Award
भारत की एकता और अखंडता में योगदान के क्षेत्र में दिए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए प्रदेश सरकार ने 9 अगस्त 2021 तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किए हैं। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता और अखंडता के कारकों को बढ़ावा देने और एक मजबूत और एकजुट भारत के मूल्य को सुदृढ़ करने के लिए दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन

पुरस्कार की घोषणा 31 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस यानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर की जाएगी। डीसी ने कहा कि पुरस्कार में एक पदक और एक प्रशस्ति पत्र शामिल होगा। इस पुरस्कार के साथ कोई मौद्रिक अनुदान या नकद पुरस्कार प्रदान नहीं किया जाएगा। डीसी ने इसकी पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि भारत का कोई भी नागरिक धर्म, जाति, लिंग, जन्म स्थान, आयु या व्यवसाय और किसी भी संस्था/संगठन के भेदभाव के बिना पुरस्कार के लिए पात्र होगा। आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी इच्छुक आवेदनकर्ता गृह मंत्रालय की वेबसाइट नेशनलयूनिटीअवार्ड डॉट एमएचए डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर इस पुरस्कार से संबंधित जानकारी लेने के उपरांत इसी वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन आवेदन या सिफारिशें जमा की जा सकती है। यह जानकारी डीसी प्रदीप दहिया ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed