{"_id":"6841eec9aebaf4ffff0aa548","slug":"application-number-in-rksd-crossed-2000-kaithal-news-c-18-1-knl1004-663766-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरकेएसडी में आवेदन संख्या 2000 पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरकेएसडी में आवेदन संख्या 2000 पार
Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में स्नात्तक स्तर की दाखिला प्रक्रिया में आवेदन करने वालों की संख्या दो हजार पार पहुंच गई है। महाविद्यालय एक बार फिर से कैथल जिला के सबसे अधिक पसंदीदा शिक्षण संस्था के रूप में उभरा है।
प्राचार्य डॉ. सत्यबीर मैहला, डॉ. राजबीर पराशर ने अभ्यार्थी सहायता केंद्र पर पहुंचकर स्टाफ को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. अशोक अत्रि, डॉ. सुरूची शर्मा एवं डॉ. मीनू अग्रवाल उपस्थित रहे। रवि सिंगला एवं पंकज शर्मा अभ्यर्थियों के फार्म भरने एवं गलतियां सुधार का कार्य कर रहे हैं।
नई व्यवस्था ः कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले के लिए किए जाने वाले आवेदनों में इस बार केंद्रीकृत पोर्टल के माध्यम से दस्तावेज सत्यापित होंगे। इसके लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से ऐसी व्यवस्था की गई है कि दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉलेज की दाखिला कमेटी के पास अपने आप आवेदन पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
सामान्य दो चरणों में भी जिन विद्यार्थियों का दाखिला कॉलेज में नहीं होगा, उन्हें ओपन फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले का अवसर दिया जाएगा।