{"_id":"6689c5ab06306b82cc076fb4","slug":"application-for-nupurs-audition-till-15th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-425436-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नूपुर के ऑडिशन के लिए आवेदन 15 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नूपुर के ऑडिशन के लिए आवेदन 15 तक
Sun, 07 Jul 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की ओर से आयोजित किए जा रहे शास्त्रीय नृत्य, कथक व भरतनाट्यम पर आधारित 12 दिवसीय कार्यशाला एवं एक दिवसीय कार्यक्रम ‘नूपुर’ 2024-25 के ऑडिशन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के युवा व उभरते कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, भाग ले सकते हैं। उन्होंने शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रीय कत्थक नृत्य तथा भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा/दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदक आवेदन करते समय नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, कैंसल चैक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो) तथा उनकी प्रतियां साथ लेकर आएं। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवेदक ई-मेल artandculturalaffairshry@ gmail.comपर आवेदन भेजें। संवाद
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में केवल हरियाणा मूल के युवा व उभरते कलाकार जिनकी आयु 15 से 35 वर्ष हो, भाग ले सकते हैं। उन्होंने शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि शास्त्रीय कत्थक नृत्य तथा भरतनाट्यम ऑडिशन में भाग लेने हेतु कोई यात्रा/दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा। आवेदक आवेदन करते समय नाम, विधा, आयु, जन्म तिथि, स्थान (जिला), पिता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल सहित भेजें। आवेदन के लिए मूल दस्तावेज (आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ, कैंसल चैक, पैन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो) तथा उनकी प्रतियां साथ लेकर आएं। ऑडिशन में चयनित कलाकार ही अंतिम कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे। कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। इच्छुक आवेदक ई-मेल artandculturalaffairshry
विज्ञापन