फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appeal: Bring back my children

Kaithal News: गुहार ः म्हारे बच्चों को वापस लाओ

Sat, 06 Apr 2024 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Apr 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Bring back my children
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रूस-यूक्रेन युद्ध में सेना में शामिल हुए युवाओं का सुराग न मिलने पर मटौर के ग्रामीणों में रोष है। रोष स्वरूप ग्रामीणों ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में पहुंचकर डीसी प्रशांत पंवार से मुलाकात की और बच्चों को वापस बुलाने से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। इसके साथ ही नाराज ग्रामीणों ने डीसी से युवाओं को रूस भेजने वाले एजेंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि गांव के ही एक एजेंट ने इन युवाओं को अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर रूस-यूक्रेन के युद्ध में धकेला है।

गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान इनमें से एक युवक के गोली लगने से घायल की भी खबर मिली है। नाराज ग्रामीणों ने बताया कि 12 मार्च के बाद इन युवाओं को कोई बातचीत नहीं हो सकी है। इसके बाद उनके साथ कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मटौर गांव से साहिल, रवि और मोहित सहित चार अन्य युवक एजेंट के माध्यम से रूस गए थे। उनका पता न चलने से ग्रामीण परेशान हैं। इस मौके पर मनदीप, विजेंद्र, रामफल, गांधी, दिलबाग, कृष्ण, ओम प्रकाश, अनिल, सुनेहरा, अजय, खुशी आदि मौजूद रहे।ॉ
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला



गांव के सोनू ने बताया कि एक एजेंट ने सात युवाओं को नौकरी का लालच देकर रूस की सेना में सफाई के काम पर रखा। लेकिन बाद में 10 दिन का प्रशिक्षण देकर युद्ध में धकेल दिया। इसमें सात युवाओं में शामिल एक युवा की ओर से परिजनों को उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी सामने आई थी। इन युवाओं को वापस भारत लाने के लिए वे कुछ दिन पहले दिल्ली स्थित दूतावास में भी गए थे। वहां पर उन्होंने आश्वासन दिया कि इन युवाओं को वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोनू ने कहा कि सरकार ने युवाओं को वापस लाने का आश्वासन तो दिया, लेकिन एजेंट के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed