फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anti drug day celebrated in Kaithal

नशे के खात्मे से होगा देश का विकास : एसपी

Sat, 27 Jun 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 27 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। यूथ वीरांगना क्लब ने अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाते हुए नई अनाज मंडी में एक कार्यक्रम करवाया। बतौर मुख्य अतिथि एसपी कृष्ण मुरारी ने लोगों को नशा विरोधी शपथ दिलवाई। एसपी ने कहा कि समाज से नशे को दूर करके स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें। यदि हमारी युवा पीढ़ी नशे से मुक्त होगी, तभी देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि नशे ने समाज को खोखला कर दिया है, इसके लिए हमें नशा के विरुद्ध एक मुहिम चलाकर लोगों को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन


नशा से मुक्ति केवल कानून बनाने से नहीं हो सकती, बल्कि उसके लिए समाज के हर व्यक्ति को योगदान देना होगा। यदि महिलाएं एकजुट होकर काम करेंगी, तो समाज से इस बुराई को खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने यूथ वीरांगना संस्था की नशा विरोधी अभियान की सराहना कर कहा कि यदि इस संस्था से जुड़ी 5 हजार महिलाएं प्रयास करेंगी, तो समाज को नशा मुक्त किया जा सकेगा। उन्होंने खुशी जाहिर की कि जो लोग धर्म की आड़ में नशा छोड़ते हैं, वे अपना परिवार व समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम आरके सिंह ने कहा कि नशेड़ी आत्मघाती होने के साथ-साथ समाज के लिए घातक होता है। बच्चों को संस्कार और संस्कृति का ज्ञान देते हुए गलत संगत से बचाएं। सामाजिक रिश्तों के जुड़ाव से ही समाज को मजबूत किया जा सकता है तथा समाज ही युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला परिषद के चेयरमैन नाजर सिंह ने कहा कि कुछ ग्राम पंचायतों ने अपने गांवों में सामूहिक रूप से नशा बंदी लागू करने के लिए प्रस्ताव पारित किए। ऐसी पंचायतों को प्रशासन की तरफ से प्रोत्साहन देने के साथ-साथ नशा बंदी के प्रयास में मदद करनी चाहिए।

यूथ वीरांगना संस्था की प्रधान रूबी ने बताया कि उनकी संस्था ने 22 महिलाओं को वेश्यावृति से मुक्ति दिलाकर उनके पुनर्वास की व्यवस्था की। इन महिलाओं की शादियां करवाकर उन्हें समाज में सम्मान के साथ जीवन बसर करने का अवसर प्रदान किया।


छोटे बच्चे भी नशा छोड़ने की अपील की पट्टिकाएं लेकर समारोह में उपस्थित हुए। समारोह में एक व्यक्ति ने समारोह से प्रेरित होकर आज से ही नशा छोड़ने का प्रण लिया। मौके पर मंडी एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी शौरेवाला, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड, पूजा धींगड़ा,  कंचन हांडा, संतोष धींगड़ा व पूनम के अलावा संस्था से जुड़ी हुई पदाधिकारी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed