फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Answer summoned on stalled work of City Square

Kaithal News: सिटी स्क्वेयर के ठप कार्य पर जवाब तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Answer summoned on stalled work of City Square
कैथल। शहर के बीचों-बीच स्थित पुराने बस अड्डे की जगह में बनाए जा रहे सिटी स्क्वेयर के काम के बंद होने पर इसके निर्माण का ठेका लेने वाली एजेंसी को दूसरी बार नगर परिषद ने नोटिस जारी किया है। इसमें सात दिन का समय देते हुए जवाब मांगा है। यदि जवाब नहीं दिया गया तो उस पर पांच करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना किया जा सकता है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में इसका शिलान्यास तत्कालीन मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैथल में आयोजित रैली में इसका निर्माण कार्य पूरा करने की घोषणा की थी। तब किसी तरह से सिटी स्क्वेयर का काम शुरू हो सका लेकिन बाद में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते काम फिर रुक गया। इसके बाद विधायक लीला राम की पैरवी के बाद पिछले साल किसी तरह इसका काम शुरू किया गया लेकिन दो माह से फिर से यह बंद है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अप्रैल की शुरुआत में एक नोटिस जारी किया था। इसमें एजेंसी ने समय अवधि निकलने के बाद तीन दिन का समय मांगा था। तीन दिन में भी जब कोई जवाब नहीं आया तो नगर परिषद की ओर से अब दूसरा नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब देने को कहा है। यदि तय अवधि में जवाब नहीं दिया गया तो पांच करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना किया जाएगा। अब देखना होगा कि एजेंसी जवाब देती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर परिषद ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि बिना बताए काम बंद करने पर संबंधित एजेंसी को दूसरी बार नोटिस जारी किया है। यदि समय अवधि में जवाब नहीं दिया तो कुल टेंडर के दस प्रतिशत तक का जुर्माना किया जाएगा। इसके लिए नोटिस में राशि बता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed