{"_id":"61afced564c21e477c74a12a","slug":"another-chance-for-admission-in-iti-admission-will-be-done-from-december-13-kaithal-news-knl92042228","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी, 18 दिसंबर तक होंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी, 18 दिसंबर तक होंगे दाखिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। नई अनुसूची के अनुसार दाखिले के लिए विद्यार्थी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। इसके अलावा दाखिले से संबंधित पूछताछ के लिए विद्यार्थी संस्थानों में भी पहुंच रहे हैं। इसके लिए संस्थानों में सहायता कक्ष बनाए गए हैं।
अब विभाग ने आईटीआई में प्रवेश के लिए 13 से 18 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया है। इस समय कैथल की राजकीय आईटीआई में करीब 150 सीटें खाली हैं। वहीं जिले के अन्य राजकीय संस्थानों में 15 से 20 प्रतिशत और निजी संस्थानों में 30 प्रतिशत से भी अधिक सीटें खाली हैं। नई अनुसूची के तहत होने वाले दाखिलों से रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है। राजकीय आईटीआई कैथल, महिला आईटीआई कैथल और पूंडरी में पीपीपी योजना के तहत करीब 300 सीटें रिक्त हैं। इन सीटों पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त फीस का भुगतान करना होगा। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि 13 दिसंबर को विद्यार्थियों को अपना मेरिट कार्ड पोर्टल से डाउनलोड करना है। उसके बाद कार्ड को संबंधित संस्थान में जमा करवाना है। इसके साथ ही फीस जमा करवाने का कार्य किया जाएगा।