{"_id":"68def4dd98f73647ed0e1124","slug":"another-accused-arrested-on-charges-of-fraud-kaithal-news-c-245-1-kht1001-138726-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: धोखाधड़ी के आरोप में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: धोखाधड़ी के आरोप में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल- थाना शहर पुलिस ने सूदखोरी, धोखाधड़ी और दबाव डालकर संपत्ति हड़पने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बीर भान ने बताया कि कुलतारण निवासी गुरमीत की शिकायत अनुसार कुछ व्यक्ति मिलकर सूदखोरी का अवैध धंधा चला रहे हैं। यह लोग भोले-भाले और जरूरतमंद लोगों को अपने जाल में फंसाकर दस प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज पर रुपये उधार देते हैं और फिर दबाव डालकर उनकी संपत्ति हड़प लेते हैं।
शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने वादी और उसके भाई दीपक को अपने जाल में फंसा लिया। ब्याज वसूलने के नाम पर आरोपियों ने दो ट्रैक्टर, एक कंबाइन मशीन, खेती बाड़ी के उपकरण, जेवरात और यहां तक कि उनका मकान भी अपने नाम करवा लिया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने दीपक को ऑफिस में बंधक बनाकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और डर के माहौल में पीड़ित के पिता से मकान का एग्रीमेंट भी अपने नाम करवा लिया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर गीता की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव देवबन निवासी विकास उर्फ कासा को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पूर्व उक्त मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी विकास उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।