फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Another accused arrested for extorting money in the name of job

नौकरी के नाम पर रुपये ऐंठने वाला एक अन्य आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for extorting money in the name of job
कैथल। नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने के मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी को सुल्तानपुर जिला हरदोई यूपी निवासी सोहित (25) को गिरफ्तार किया है। मामले में दो अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने सोहित को पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूंडरी निवासी वंशिका की शिकायत अनुसार उसके मोबाइल पर 29 जनवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि वह नौकरी डॉट कॉम से बोल रहा है और आपके लिए वर्क फ्रॉम होम की नौकरी है। इस नौकरी के पंजीकरण के लिए आपको फीस देनी होगी। उसने पंजीकरण फीस बताए गए खाते में डाल दी। फिर उसके पास अलग-अलग नंबरों से 29 जनवरी से आठ फरवरी तक कई फोन आए और अलग-अलग फीस के नाम पर कई बार उससे रुपये खाता में डलवा लिए। वंशिका के आरोप के अनुसार, झांसा देकर अज्ञात व्यक्तियों ने उसे नौकरी देने के नाम पर तीन लाख 78 हजार 680 रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन

इसके बाद उसकी शिकायत पर थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को आरोपी सोहित न्यायालय में पेश किया गया। वहां से पुलिस ने उसे तीन दिन रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed