फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Annual fair held at Naugaza Pir

Kaithal News: नौगजा पीर पर लगा वार्षिक मेला

Wed, 03 Dec 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 03 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Annual fair held at Naugaza Pir
2केएलटी1: कलायत में बाबा नौगजा पीर की मजार पर चादर चढ़ाते श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। सर्वधर्म की आस्था के प्रतीक बाबा नौगजा पीर की मजार पर वार्षिक रोशनी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने तेल की जोत जला कर पूजा-अर्चना की और रेवड़ियों का प्रसाद बांटा। मजार पर नीले रंग की चादर चढ़ाकर अपनी मन्नतें मांगी गईं। कुछ श्रद्धालु नंगे पांव और कुछ दंडवत करते हुए पूजा करने पहुंचे।

पर्व की शुरुआत धार्मिक महंत प्रकाश मुनि की अगुवाई में हवन से हुई, जिसमें में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। इसके बाद मजार पर नीली चादर चढ़ाने और पूजा-अर्चना का क्रम चला। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। कमेटी सदस्यों रिंकू राणा, सुमित कुमार, मोहित, रमेश, सिलेंदर और राजू भगत ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन


ऐसी है मान्यता

स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, सदियों पूर्व बाबा पीर एक साधू के वेश में यहां तपस्या करते थे। उनका धूणा हमेशा रोशन रहता था। नगर के एक किसान उनकी तपस्या से प्रभावित होकर सेवा करने लगा। एक दिन जब किसान ने दूध नहीं पहुंचाया, तो बाबा की निर्जीव अवस्था देखकर किसान घबरा गया। बाबा ने अपनी दिव्य शक्ति से जीवित होकर किसान को यह संदेश दिया कि वह उसकी परीक्षा ले रहे थे। बाद में किसान के बेटे के जन्म पर उनके तपस्या स्थल पर नौ गजा पीर का निर्माण करवाया गया। इस प्रकार बाबा नौगजा पीर का मजार आज भी सभी धर्मों और जातियों के लोगों के लिए श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। महंत प्रकाश मुनि ने बताया कि हल साल यहां पर श्रद्धालु जुटते हैं।

2केएलटी1: कलायत में बाबा नौगजा पीर की मजार पर चादर चढ़ाते श्रद्धालु

2केएलटी1: कलायत में बाबा नौगजा पीर की मजार पर चादर चढ़ाते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed