{"_id":"66df7434dde3fb79370d20b4","slug":"annual-fair-at-goga-maadi-in-kalayat-today-kaithal-news-c-18-1-knl1004-471612-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में गोगा माड़ी पर वार्षिक मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में गोगा माड़ी पर वार्षिक मेला आज
Tue, 10 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 10 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। जाहरवीर गोगा स्थल पर शुक्रवार को लगने वाले मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जाहरवीर गोगा समिति के प्रधान सुरेंद्र सिंह राणा, सत्यवान राणा, सोम नाथ राणा, दीपक, शिव ओम, मोहन राणा व मोहकम ने बताया की गोगा माड़ी पर हर वर्ष भादो माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को मेले का आयोजन किया जाता है।
संस्था द्वारा गुगा माड़ी मेले पर आने वाले श्रद्धालुओं की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाता है। मेले को लेकर जाहरवीर की मजार को पूरी तरह सजाया गया है। पूरी तरह से सांप्रदायिक सद्भावना से ओत-प्रोत इस मेले में समाज में रहने वाली हर जाति व हर वर्ग के लोग जाहरवीर की पूजा करने के लिए आते हैं। इस दिन कलायत व आसपास के क्षेत्रों से महिलाएं व पुरुष छड़ियों की पूजा करने के लिए यहां पहुंचते हैं व मन्नतें मांगते हैं।
मन्नत पूरी हो जाने पर गुगा माड़ी पर ध्वजा, जिसे स्थानीय भाषा में छड़ी कहा जाता है, को चढ़ाने का भी प्रावधान है। सोमनाथ ने बताया कि मेले में कलायत व आसपास के गांवों से करीब एक लाख श्रद्धालु माथा टेकने के लिए आते हैं। इस बार गोगा माड़ी प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बाबा की मजार पर 4200 स्कवेयर फीट का लंबा हाल बनवाया है।
विज्ञापन
पूजा परिसर में मां काली, भोले नाथ व गुरु गोरखनाथ का मंदिर भी बनवाया गया है। मेले में लगने वाली दुकानों के लिए स्थान तय किया गया है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिए महिला व पुरुष पुलिस कर्मचारी मेला परिसर में तैनात रहेंगे।