{"_id":"669470d198f68dd55f0a9c87","slug":"announcement-will-surround-panchayat-ministers-residence-on-27th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430898-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोषणा : पंचायत मंत्री के आवास का 27 को करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोषणा : पंचायत मंत्री के आवास का 27 को करेंगे घेराव
Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
कैथल। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले अग्रसेन धर्मशाला में रविवार को पब्लिक हेल्थ ग्रामीण जलकर्मी ऑर्गनाइजेशन की कार्यसमिति की एक बैठक हुई। इस मौके पर पंचायत मंत्री के आवास का 27 जुलाई को घेराव का निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला व प्रदेश मंत्री हवा सिंह तंवर ने संगठन की रीति नीति के साथ साथ कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। मांगों में सभी जलकर्मी साथियों की रेगुलाइजेंशन पॉलिसी में शामिल करवाना मुख्य रहा। आरोप लगाते हुए कहा कि सरपंचों की ओर से चुनावी रंजिश के कारण जलकर्मियों को हटाने के लिए बार-बार अनैतिक तरीकों से दबाव बनाया जा रह है। मांग की गई कि जल कर्मियों की हाजिरी ग्राम सचिव से सत्यापन की जाए व जांच कमेटी में यूनियन के पदाधिकारी को शामिल किया जाए। ग्रामीण जलकर्मी का रोजगार सुरक्षित किया जाए और ईपीएफ व ईएसआई की समस्याओं को लेकर संगठन ने सर्व सहमति से निर्णय लिया कि आने वाली 27 जुलाई को पंचायत मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ग्रामीण जलकर्मी सुरेंद्र कादयान ने की। जबकि मंच संचालन प्रदेश महासचिव ग्रामीण जलकर्मी संजीव बात्ता ने किया। संवाद