फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Announcement of demonstration on 25th at district level

Kaithal News: जिला स्तर पर 25 को प्रदर्शन का एलान

Thu, 19 Feb 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Announcement of demonstration on 25th at district level
कलायत। बाता गांव में आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर यूनियन (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी वर्करों की लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर 25 फरवरी को जिला स्तर प्रदर्शन का एलान भी किया गया। 
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए माया, सुनीता और राजरानी आदि ने कहा कि यूनियन लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दे रही है, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी वर्करों को केवल मानदेय दिया जा रहा है, जबकि वे नियमित कर्मचारियों की तरह कार्य करती हैं।
विज्ञापन


बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्परों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग उठाई गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 फरवरी को जिले की सभी आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर जिला स्तर पर प्रदर्शन करेंगी और उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपेंगी। बैठक में आंगनबाड़ी वर्कर-हेल्पर के अलावा जिलाध्यक्ष संजीव बात्ता, माया, पुष्पा, कृष्णा, रेणु, बतेरी, सुनीता, मनीषा, राजरानी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed