Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Animals are also at risk of heart attack

Kaithal News: पशुओं को भी हृदयाघात का खतरा

Thu, 15 Jan 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 15 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Animals are also at risk of heart attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बढ़ती ठंड ने उम्रदराज पशुओं के लिए खतरे का रंग दिखाया है। पशु चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र ने बताया कि ठंड से 12-15 वर्ष के पशुओं को भी हृदयाघात और अंगों के कमजोर होने का खतरा रहता है। हाल में जिले की गोशालाओं में ठंड से 160 पशुओं की मौत हो चुकी है।

डॉ. सुरेंद्र ने कहा कि ठंड के कारण उम्रदराज और कमजोर पशु अपना शरीर सही से संभाल नहीं पाते। ठंड से रक्त संचार धीमा पड़ता है और हृदय पर दबाव बढ़ता है। इससे पशु सुस्त हो जाते हैं, खाना कम खाते हैं और शरीर कमजोर होने लगता है।
विज्ञापन


डा. सुरेंद्र ने चेतावनी दी कि सही देखभाल न होने पर उम्रदराज पशुओं की जान को गंभीर खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सामान्य से नीचे तापमान जाने पर पशुपालकों को उनके खान-पान व रखरखाव पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सर्दी के मौसम में पशुओं के नीचे सफाई का विशेष ध्यान रखें। ज्यादा देर तक उन्हें गीले में न बैठने दें। धूप निकलने पर शेड के अंदर से बाहर निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की सलाह
n
पशुओं को गर्म और सूखी जगह पर रखें।

n
गुनगुना पानी पिलाएं और शरीर की मालिश करें।

n
संतुलित आहार दें और किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत पशु चिकित्सक को दिखाएं।

n
नहलाने में सावधानी: कमजोर पशु को सीधे पानी में नहलाने के बजाय सूखे कपड़े और पुआल से सफाई करें।

n
धूप में शेड से बाहर निकालें और गीले स्थान पर लंबी देर तक न बैठने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed