फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   anil bij

जिन लोगों को 2 हजार वोट भी नहीं मिले, वे 75 प्रतिशत युवाओं को नौकरी देने की बात कर रहे हैं

Sat, 13 Jul 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
anil bij
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज व मौजूद डीसी, एसपी। - फोटो : Kaithal
जजपा नेता एवं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला के 75 प्रतिशत युवाओं को रोजगार देने व राज ठाकरे बनने के बयान पर भाजपा सरकार के खेल एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिन लोगों को लोकसभा चुनाव में 2000 वोट भी नहीं मिले, वे नौकरियां देने की बात कर रहे हैं। इन लोगों की नौकरियां देने की हैसियत ही नहीं है। मंत्री जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के बाद लघु सचिवालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जजपा नेता दिग्विजय के इनेलो के विधायक और नेता भाजपा में शिफ्ट होने के बयान पर उन्होंने कहा कि जजपा को इससे क्या लेना कि उनकी पार्टी में कौन आ रहा है कौन जा रहा है। मंत्री विज ने कहा कि सरकार नगर परिषद और नगर पालिका के सीधे चुनाव करने की बात कर रही है, लेकिन अभी तक यह केवल एक विचार ही है। इस संबंध में अभी कोई प्रस्ताव नहीं लाया गया। पूर्ण रूप से एवं गहन विचार के बाद ही कोई प्रस्ताव लाया जाएगा। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी के इनेलो की डेड बॉडी भाजपा में जाने के ब्यान पर विज ने कहा कि सरकार के खिलाफ पर बोलने का अधिकार उन्हें होता है, जिनका अपना कोई आधार हो। हर किसी को जवाब देना वे उचित नहीं समझते। वहीं एसवाईएल पर उन्होंने कहा है कि दोनों राज्यों के बड़े अधिकारियों की एक कमेटी बनाकर बैठकर इसका हल निकालना चाहिए। बाकि अब ये कोर्ट का काम है और कोर्ट के बीच में कोई भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed