फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry villagers block Pihova road

Kaithal News: गुस्साए ग्रामीणों ने पिहोवा मार्ग पर लगाया जाम

Sat, 03 Jun 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers block Pihova road
गुहला-चीका। चीका-पिहोवा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को हरिगढ़ किंगन गांव के गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। वे 100-100 गज के प्लॉटों का कब्जा न दिलाएं जाने से नाराज चल रहे हैं। मुख्य मार्ग पर जाम लगने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे चीका थाना प्रभारी शिव कुमार ने उन्हें समझाया पर वे नहीं माने। बाद में पटवारी व ग्राम सचिव के सोमवार से कार्रवाई के आश्वासन पर वे माने।
विज्ञापन


जाम लगा रहे ग्रामीण दरबारा सिंह, जसमेर सिंह, सुरजीत सिंह, भीरा राम ने बताया कि महात्मा गांधी बस्ती योजना के तहत साल 2014 में भूपेंद्र हुड्डा सरकार ने गांव में 273 गरीब परिवारों के लिए सौ सौ गज के प्लॉट दिए थे। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत ने प्लॉट काट दिए और प्रशासन ने उनके नाम रजिस्टरी भी करवा दी, लेकिन कब्जा नहीं दिलाया। ग्रामीणों ने बताया कि प्लॉटों का कब्जा लेने के लिए वे पिछले नौ सालों से सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे, लेकिन अधिकारी उनकी एक नहीं सुन रहे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि गत 30 मई को भी दर्जनों ग्रामीण बीडीपीओ चीका अशोक से उनके कार्यालय में मिले थे और उन्हें पूरे मामले से अवगत करवाया था। बीडीपीओ ने उन्हें आज शुक्रवार तक कब्जा दिलाने का समय दिया था, लेकिन आज कोई भी अधिकारी कब्जा दिलाने गांव में नहीं आया जिसके बाद उन्हें जाम लगाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य मार्ग पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही चीका थाना प्रभारी शिव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बात कर जाम खोलने की अपील की, लेकिन ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला। इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि पहले उन्हें प्लॉटों का कब्जा दिलाने का पक्का आश्वासन मिले। इसके बाद पंचायत विभाग के पटवारी सुभाष चंद व ग्राम सचिव प्रवीन कुमार को मौके पर बुला ग्रामीणों से बात करवाई। पटवारी सुभाष ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उन्हें प्लॉटों का कब्जा दिलाने की कार्रवाई सोमवार से शुरू कर दी जाएगी।


इसके बाद ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सोमवार को भी उन्हें प्लॉटों का कब्जा नहीं दिया तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन छेड़ेंंगे। इस मौके पर रोहताश, गुरमीत, लाभ सिंह, वीरभान, कृष्ण, रामफल, पाला राम, नायब, राजेश, बलवान, अनिल, गेजा, शंकुतला, छोटी देवी, ओमी, बिमला व राजपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed