फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry people blocked the problem of drinking water

पेयजल की समस्या को लेकर गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Angry people blocked the problem of drinking water
Angry people blocked the problem of drinking water - फोटो : Kaithal
बिजली घर के पास गली में रहने वाले लोग पिछले एक माह से पेयजल समस्या से परेशान हैं। शनिवार सुबह मोहल्ला निवासियों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने कैथल पटियाला मार्ग को बिजली घर के पास जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक लगे जाम के कारण लोगों को परेशानियां हुईं। एसएचओ के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

जाम लगाने वालों में सुरजीत, राज, प्रीतम, महेन्द्र, महाबीर, बिटू, सूरजभान, गुड्डो, लिछमी ने बताया की पिछले एक माह से कॉलोनी में न के बराबर पानी आ रहा है। वे कई दिनों से दूर दराज के क्षेत्र से पानी लेकर आते है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उनकी पेयजल की सप्लाई निरंतर की जाए। उन्हें दैनिक कार्य पूरे करने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की सूचना पा कर अतिरिक्त थाना प्रभारी सीवन भगीरथ ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत करवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed