फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry farmers sloganeering, demonstration

खफा किसानों की नारेबाजी, प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers sloganeering, demonstration
29-कैथल। गन्ना मिल परिसर में बैठक के दौरान एकत्रित किसान संघ।। - फोटो : Kaithal
शुगर मिल प्रशासन से खफा किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन

गलत तरीके से कैलेंडरिंग का लगाया आरोप
फोटो नंबर- 29
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शुगर मिल प्रशासन की गलत कार्यप्रणाली से नाराज भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने रोष जताकर प्रदर्शन किया। संघ के सदस्य सोमवार को मिल परिसर में स्थित पार्क में एकत्रित हुए। संघ के पदाधिकारी प्रांत मंत्री गुल्तान सिंह नैन ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि कैन विभाग के कर्मचारियों ने गलत तरीके से कैलेंडरिंग किया है। इस व्यवस्था से किसान काफी परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि गन्ने का बॉडिंग तीन श्रेणियों में किया जाता है। इसमें नंबर एक ऑटम, नंबर दो मुडा और नंबर तीन प्लांट, लेकिन शुगर मिल प्रशासन ने किसानों के हित को न देख अपने अनुसार कैलेंडर बनाया है। किसानों ने कैन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कैलेंडर बनाते समय किसी प्रकार की हेराफेरी की तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। शुगर मिल में गन्ना डालने के लिए जो कैलेंडर शुरू में बनाया जाता है, उसी कैलेंडर के आधार पर अंत तक किसानों का गन्ना लिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रणदीप सिंह आर्य, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार जिला उपाध्यक्ष पालाराम करोड़ा, खंड अध्यक्ष शीशपाल गुर्जर, गन्ना संघर्ष समिति अध्यक्ष महेंद्र फतेहपुर, बलकार सिंह, मगर सिंह दयोरा, राजेश बलवंती, ईश्वर सिंह म्यौली, महेंद्र मूंदड़ी, बलिंद्र, नरेंद्र मोदी, बिंद्र नैना, सुरेश नैना, अशोक, रामदेव सांपली खेड़ी, शमशेर सिंह कठवाड़, पालाराम कठवाड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed