{"_id":"661f0e9e63bd83607f087717","slug":"angry-farmers-raised-slogans-in-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370193-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चीका में गुस्साए किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चीका में गुस्साए किसानों ने की नारेबाजी
Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। गेहूं के सीजन के दौरान भागल अनाज मंडी में बिजली, पानी और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं की गई है। मंगलवार को इससे गुस्साए किसान यूनियन के सदस्यों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
किसान नेता जरनैल सिंह जैली ने कहा कि भागल अनाज मंडी की पक्का फड़ बहुत कम है। इस वजह से किसानों को कच्ची जगहों पर फसल गिराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी के साथ साथ कच्चे फड़ों में बिजली, पीने का पानी व शौचालयों का कोई प्रबंध नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि गर्मी से बचने के लिए कच्चे फड़ों में शेड जैसा कोई प्रबंध नहीं है। जैली ने कहा कि भागल मंडी में गेहूं का उठान नहीं हो रहा। इस वजह से किसानों को अपनी फसल कच्ची जगहों पर गिरानी करनी पड़ रही है। किसान नेताओं ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि किसानों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई गई तो उन्हें विरोध में सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पूनिया भागल, केवल सिंह सदरहेड़ी, गुरचरण हरिगढ़, किंद्र ठेकेदार, मेहर सिंह, रणधीर सिंह, बलजिंद्र सिंह आदि।
भागल में नई अनाज मंडी का निर्माण हुआ है। बिजली, पीने का पानी व शौचालयों का प्रबंध करवा दिया गया है। आग की घटनाएं रोकने के लिए दिन में बिजली सप्लाई बंद रखी जाती है। इसी से पेयजल व बिजली की समस्या है। -सतबीर राविश, सचिव मार्केट कमेटी चीका।