{"_id":"66eb6694a5adf08dc60fd214","slug":"angry-farmers-lock-arnauli-society-in-guhla-cheeka-kaithal-news-c-18-1-knl1004-478838-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गुहला-चीका में नाराज किसानों ने अरनौली सोसायटी पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गुहला-चीका में नाराज किसानों ने अरनौली सोसायटी पर जड़ा ताला
Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुहला-चीका। अरनौली कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रबंधक की ओर से अपने रिश्तेदारों को डीएपी खाद देने के का आरोप लगा बुधवार को किसानों ने सोसाइटी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेता तेजेंद्र सिंह पुनिया, जस्सा पुनिया, रणबीर बैनीवाल आदि किसानों के साथ कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
नाराज किसान नेताओं ने बताया कि अरनौली सोसायटी में चार दिन पहले डीएपी खाद के 400 थैले आए थे। किसानों ने बताया कि सोसायटी के प्रबंधक हाकम सिंह व दूसरे प्रबंधक दलबीर सिंह ने यह खाद गांव के किसानों को ना देकर अपने अपने रिश्तेदारों के यहां बांटना शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रबंधक हाकम सिंह न बिना किसी तरह की कागजी कार्यवाही किए 35 थैले खुद के घर भिजवा दिए और दूसरे मैनेजर दलबीर सिंह ने इतने ही थैले पंजाब स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां भेज दिए।
किसानों को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने सोसायटी कार्यालय को ताला लगा नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने ये भी आरोप लगा कि मैनेजर हाकम सिंह ड्यूटी के दौरान ही शराब पिये रहते हैं।
विज्ञापन
खाद अपने चहेतों को देने व ड्यूटी पर शराब पीने से गुस्साए किसानों में मामले की शिकायत अरनौली पुलिस को दे दी। जानकारी के अनुसार, दोनों प्रबंधकों ने अपने चहेतों के यहां भेजे गए खाद के सभी 70 थैले वापस मंगवाए।
इसके बाद किसानों ने दोनों मैनेजरों को चेतावनी देते हुए छोड़ तो दिया, लेकिन यह भी कहा कि यदि इस प्रकार का काम भविष्य में किया तो वे उनके खिलाफ कानूनी कार्रॉवाई भी करवाएंगे।
मुझे अरनौली सोसाइटी में डीएपी खाद बिना कागजी कार्यवाही किए बेचे जाने की सूचना मिली थी। मेरे पास पानीपत में अतिरिक्त कार्यभार है। आज में वहां गया हूं। यदि किसी भी कर्मचारी ने नियमों के खिलाफ काम किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -जीएस चड्ढा, एआर कैथल