फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Angry employees on hunger strike

Kaithal News: नाराज कर्मचारी भूख हड़ताल पर

Fri, 10 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 10 Jan 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Angry employees on hunger strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों ने वीरवार को पिहोवा चौक स्थित दमकल विभाग के केंद्र में दो दिवसीय कार्मिक भूख हड़ताल की।

उधर, गुहला चीका नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। वीरवार को भूख हड़ताल के पहले दिन नगर पालिका चीका के सफाई कर्मचारी, फायर कर्मचारी व डोर टू डोर के पांच कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे।
विज्ञापन


इस मौके पर सरकार की नीतियों के खिलाफ कर्मचारी जमकर गरजे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन प्रधान पिरथी राम ने की वह मंच संचालन वरिष्ठ उपप्रधान चिंतो देवी ने किया। पिरथी राम, गुरदीप सिंह, हरदीप सिंह, चिंतों देवी, मेसर देवी, सर्व कर्मचारी संघ गुहला ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा व सचिव संदीप सैनी ने माला पहनकर कर्मचारियों को भूख हड़ताल पर बैठाया। यूनियन प्रधान पिरथी राम ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों की मांगे पूरी ना कर उनके साथ वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने विधानसभा में एक्ट लाकर सभी कच्चे कर्मचारियों को 58 वर्ष तक जॉब सुरक्षा की गारंटी देने की बात कही थी और हर दो साल बाद वेतन बढ़ाने का भरोसा दिया था। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने वादे के मुताबिक नगर पालिका, फायर कर्मचारियों व डोर टू डोर में लगे एक भी कर्मचारी को जॉब सुरक्षा की गारंटी नहीं दी है। ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा ने कहा कि बाल्मीकि जयंती सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सफाई कर्मचारियों को 26 हजार रुपए वेतन देने की बात कही थी लेकिन घोषणा के दो महीने बाद भी इसको लेकर सरकार ने पत्र जारी नहीं किया है।

पवन शर्मा ने कहा कि सरकार सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा देकर अपना वादा पूरा करें। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो सर्व कर्मचारी संघ इसके विरोध में आंदोलन करने को मजबूर होगा। वीरवार को भूख हड़ताल में सागर, सुखविंदर, रामनिवास, कुसुम देवी, पालो देवी, रानी संतोष, गुरमीतो देवी, प्रेमा देवी व सुमन देवी भी मौजूद रही।

उधर, नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों ने वीरवार को पिहोवा चौक स्थित दमकल विभाग के केंद्र में दो दिवसीय कार्मिक भूख हड़ताल की।

भूख हड़ताल पर गोरव टांक, विक्की टांक, सुरेश कुमार नौच, रामपाल, दर्शन कुमार, सन्नी कांगडा, फायर से राजेंद्र सिणंद, जयप्रकाश, शमशेर सिंह, सुल्तान सिंह व राजेश कुमार बैठे। जबकि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक ने की और संचालन जिला सचिव विक्की टांक ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस के जिला प्रधान शिवचरण, जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है।


कहा कि प्रदेश की सभी नगर पालिका, परिषदों व निगमों में ठेकेदारी प्रथा बंद की जाए और कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को भंग करके सभी तरह के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये लागू हो। 29 अक्तूबर 2022 व चार अप्रैल 2023 व पांच अगस्त 2024 के तहत किए गए समझौता को लागू नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदार राज्य सरकार की होगी।

इस मौके पर ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिड़लान, सुरेश कुमार, रामदेव, दलजीत हुडा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed