{"_id":"668c8a57864b59c01d0e6824","slug":"angry-asha-workers-will-protest-on-11th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-426856-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नाराज आशा कार्यकर्ता 11 को करेंगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नाराज आशा कार्यकर्ता 11 को करेंगी प्रदर्शन
Tue, 09 Jul 2024 06:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Jul 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आशा वर्कर यूनियन हरियाणा जिला कमेटी की बैठक भगत सिंह भवन कैथल में हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं ने मानदेय समेत कई मुद्दों पर 11 जुलाई को जिला स्तर पर प्रदर्शन का निर्णय लिया। साथ ही मांगें न मानने पर 19 जुलाई को स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर प्रदर्शन का एलान भी किया।
जिला सचिव कविता ने आरोप लगाते हुए कहा कि हरियाणा सरकार लगातार आशा कार्यकर्ताओं पर बिना मानदेय ऑनलाइन काम करने का दबाव बना रही है। राज्य महासचिव सुनीता ने कहा कि हरियाणा सरकार ने आश्वासन दिया था कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी करेगी और हरियाणा सरकार मानदेय में कुछ बढ़ोतरी करेगी। ऑनलाइन काम करवाने के लिए कुछ मानदेय दिया जाएगा, परंतु केंद्र सरकार ने मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की लेकिन काम लगातार बढ़ता जा रहा है।
आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर नए-नए एप बनाकर आशाओं पर ऑनलाइन काम का दबाव बना रही है, जिससे तमाम आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। यूनियन की बैठक में निर्णय लिया गया है कि 11 जुलाई को आंदोलन करेंगी। साथ ही चेतावनी दी कि 18 जुलाई तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो स्वास्थ्य मंत्री के आवास पर 19 जुलाई को प्रदेश भर की आशा कार्यकर्ताओं प्रदर्शन करेंगी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान सुषमा ने की।