फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   angery villegers kaithal, protest against police kaithal, demand to arrest murdrer kaithal

गुस्साए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय घेरा

Sun, 19 Jun 2016 12:05 AM IST
beauro kaithal
beauro kaithal Updated Sun, 19 Jun 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
angery villegers kaithal, protest against police kaithal, demand to arrest murdrer kaithal
एसपी कार्यालय के बाहर घेराव कर बैठे रहे ग्रामीण - फोटो : ब्यूरो अमर उजाला
कैथल हरियाणा के गांव जाखौली के ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। करीब 40 मिनट के बाद डीएसपी हेडक्वार्टर ग्रामीणों के बीच पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनी और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर उन्हें वापस भेजा।
विज्ञापन



जाखौली गांव निवासी होरियार, महाबीर, जयनारायण, सुनील कुमार, सत्यवान, जयनारायण, रुलदू, संदीप, धर्म सिंह व बिटू ने बताया कि इस घटना के बाद वह सभी सदमे में हैं। गांववासी, रिश्तेदार व परिजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वो कई बार तितरम थाने का चक्कर लगा चुके हैं। अभी तक उनकी वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। कई बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों का पता नहीं लगाया। उन्होंने डीएसपी से इस मामले में स्पेशल टीम का गठन करके जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन



मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि 12 जून की शाम को जाखौली गांव निवासी बीरा राम खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने बिस्तर पर चला गया था और सोने की पूरी तैयारी कर ली थी। इस दौरान उन्हें बाहर से आवाज लगाकर किसी ने बाहर बुलाया। बुलाने पर वो बाहर चले गए और वापस नहीं आए। सोमवार 13 जून की सुबह जब गांव के लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें गांव के तालाब में एक शव पड़ा हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को दी और सरपंच ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त करवाई। जब उन्होंने शव को देखा तो उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। उस चोट को देख कर साफ जाहिर होता है किसी ने बीरा राम को मारने के बाद तालाब में फेंका है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरने की वजह भी सिर की चोट ही मिली।


जांच में पुलिस का सहयोग करें ग्रामीण
डीएसपी हेडक्वार्टर तरुण कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीण उनकी सहायता करें। सहयोग मिलने पर जल्द ही मामले को सुलझा दिया जाएगा। उन्हें जिस पर शक हो उनका पता दे, उन्हें जांच में शामिल करके आगे की सीढ़ी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed