{"_id":"69e156f9b4e6b678df0fb5ea","slug":"anger-expressed-over-pending-chargesheets-and-staff-shortage-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148029-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: लंबित चार्जशीट और स्टाफ की कमी होने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: लंबित चार्जशीट और स्टाफ की कमी होने पर जताया रोष
Fri, 17 Apr 2026 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 17 Apr 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन करते विद्युत निगम के कर्मचारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजौंद। राजौंद के विद्युत प्रसारण प्रांगण में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट मीटिंग आयोजित कर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बैठक की अध्यक्षता उप प्रधान प्रवीण कोटड़ा ने की, जबकि मंच संचालन सब यूनिट सचिव मुकेश कोटड़ा ने किया।
गेट मीटिंग में कर्मचारियों ने बताया कि उनकी चार्जशीट पिछले दो-तीन वर्षों से लंबित पड़ी हुई है, जबकि कुछ अधिकारियों की चार्जशीट हटाकर उन्हें पदोन्नति भी दे दी गई है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह दोहरा रवैया है, जिससे उनमें भारी असंतोष है। उन्होंने कहा कि इससे यह प्रतीत होता है कि उच्च अधिकारी सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि राजौंद सब-डिवीजन में स्टाफ की भारी कमी है, इस कारण से कर्मचारी मानसिक दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगी। इसके अलावा कर्मचारियों ने कैथल में कार्यरत जेई राजवीर के खिलाफ दर्ज एफआईआर को झूठा बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मंत्री स्तर पर करवाई गई है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक राजौंद सब-डिवीजन परिसर में रोष मीटिंग लगातार जारी रहेगी। इस दौरान सुरेश, दीपक, मनजीत, आदित्य, राजेंद्र, अनिल, जगदीश, राजू, अमन, साहब सिंह, नरेश, सतीश, रोहतास, कुलदीप, सब यूनिट प्रधान अश्विनी ढांडा मौजूद रहे।