फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers submitted memorandum to CDPO

Kaithal News: आंगनबाड़ी वर्करों ने सीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers submitted memorandum to CDPO
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन की सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर हेल्परों ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर सीडीपीओ को मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिला प्रधान राजबाला ने कहा कि आए दिन आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर को नए-नए काम दिए जाते हैं। अभी हाल में विभागीय अधिकारियों द्वारा पत्र जारी किया है कि आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा गर्भवती माताओं को मिलने वाले लाभ के फार्म वर्कर की आईडी से ऑनलाइन भरा जाएगा। जब विभाग ने न मोबाइल दे रखा है न कोई ट्रेनिंग दी है तो वर्कर अपनी आईडी से फॉर्म नहीं भरेंगे। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर कम पढ़े लिखे हैं और आईडी हैक होने का डर बना रहता है। महासचिव शकुंतला ने कहा कि खाली पदों पर भर्ती की जाए, हड़ताल के दौरान दर्ज किए गए गुड़गांव, दादरी दर्ज केस वापस लिए जाएं। इन तमाम मांगों को लेकर आईसीडीएस डायरेक्टर के नाम सीडीपीओ के मार्फत ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सुनीता, सीमा, सरोज, मीनाक्षी, आशा, निर्मला व पिंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed