फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers raised slogans at MLA's residence

आंगनबाड़ी वर्करों ने आवाज बुलंद कर विधायक के निवास पर की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers raised slogans at MLA's residence
Anganwadi workers raised slogans at MLA's residence - फोटो : Kaithal
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने 43वें दिन भी ताला बंद हड़ताल की। सैकड़ों की संख्या में वर्कर लघु सचिवालय में एकत्रित हुईं। यहां सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद दोपहर करीब सवा एक बजे करनाल रोड से होते हुए विधायक लीला राम के निवास पर पहुंचीं।
विज्ञापन

यहां वर्करों की अधिक संख्या को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेड लगाकर सुरक्षा करनी चाही। इस दौरान वर्करों व पुलिसकर्मियों के बीच बैरिकेड्स हटाने को लेकर धक्का मुक्की भी हुई। बाद में सभी बैरिकेड्स को हटाकर एक साइड में कर दिया। इसके बाद सभी वर्करों ने विधायक निवास के बाहर जमकर नारेबाजी की। करीब आधा घंटा तक नारेबाजी के बाद विधायक के प्रतिनिधि को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला ने कहा कि जब तक सीएम से बातचीत करवाकर उनकी मांगों का निपटारा नहीं करवाया जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी। 21 जनवरी को राज्यमंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा और ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस प्रदर्शन की अध्यक्षता राजबाला जाखौली व जमीला टीक ने की। मंच संचालन कुसुम जाखौली ने किया।

Anganwadi workers raised slogans at MLA's residence

Anganwadi workers raised slogans at MLA's residence- फोटो : Kaithal

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed