फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anganwadi workers demonstrated at SP office

आंगनबाड़ी वर्करों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated at SP office
कैथल। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन ने शनिवार को एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने पुलिस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दमनकारी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि इस तरह की नीतियों को वे कतई सहन नहीं करेंगी।
विज्ञापन

आंदोलन के तहत 89 वें दिन भी आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन ने लघु सचिवालय में धरना दिया। इसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर यूनियन की जिला सचिव नीतू ने कहा कि 26 फरवरी को कैथल के अंदर पार्क में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने दमनकारी नीतियां अपनाई और पंचकूला में भी ऐसा ही किया गया। उसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। ऐसी नीतियां वे सहन नहीं करेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस वाले दिन जिला स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। सभी ट्रेड यूनियन एक साथ मिलकर कैथल शहर में सरकार का पुतला जलाएंगे। इसके अलावा हर गली मोहल्ले में आमजन के सामने सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। धरने की अध्यक्षता राजबाला जाखौली और रीना ने की। मंच का संचालन निर्मल पटेल नगर और राम भतेरी भानपुरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed