फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ancient Well: Early medieval era well found in Balu village of Kaithal

Ancient Well: कैथल में मिला प्रारंभिक मध्यकालीन युग का कुआं, पुरातत्व विभाग ने अवशेषों के नमूने लिये

Tue, 04 Jul 2023 03:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 04 Jul 2023 03:09 PM IST
सार

हरियाणा पुरातत्व विभाग गांव बालू में मिले कुएं के अवशेष लेकर अध्ययन कर रहा है। पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा 30 जून 2023 को गांव वालों से अवशेषों के नमूने लिए थे। बताया जा रहा है कि यह कुआं एक हजार वर्ष पुराना है।

विज्ञापन
Ancient Well: Early medieval era well found in Balu village of Kaithal
प्राचीन कुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गांव बालू में तालाब की खुदाई के दौरान एक सप्ताह पहले कुआं मिला था। बताया जा रहा है कि यह कुआं एक हजार वर्ष पुराना है। इसके आसपास बिखरे हुए अवशेषों की पुष्टी के लिए हरियाणा पुरातत्व विभाग द्वारा अध्ययन किया जा रहा है। विभाग की उपनिदेशक डा. बनानी भट्टाचार्य ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


हरियाणा पुरातत्व विभाग ने साफ की अवशेषों के काल खंड की स्थिति
पुरातत्व विभाग की टीम द्वारा 30 जून 2023 को गांव वालों से अवशेषों के नमूने लिए थे। विभागीय मुख्यालय में अवशेषों पर गहन अध्ययन जारी है। रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी एवं इतिहास के प्राध्यापक रहे दलीप सिंह ने बताया कि प्राचीन और आधुनिक काल के मध्य की समय अवधि को कहा जाता है, प्रारंभिक मध्यकालीन युग हड़प्पा कालीन टीला के कारण विश्व में विख्यात है। गांव बालू अब प्रारंभिक मध्यकालीन युग की सभ्यता का पोषक बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed