{"_id":"69e0061dd44c3451c4009c14","slug":"anchal-first-in-poster-making-competition-kaithal-news-c-245-1-kn11005-147942-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में आंचल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पोस्टर मेकिंग स्पर्धा में आंचल प्रथम
Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
भारतीय ऋषि–वैज्ञानिक परंपरा विषय पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी।
- फोटो : samvad
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से भारतीय ऋषि–वैज्ञानिक परंपरा विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इसमें आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि कविता एवं अंजलि ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। ऐश्वर्या और हरदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा खुशी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया और भारतीय ज्ञान परंपरा के महान ऋषियों एवं वैज्ञानिकों पर आधारित आकर्षक व रचनात्मक पोस्टर प्रस्तुत किए।
प्रतिभागियों ने चरक, भारद्वाज, सुश्रुत, कणाद, आर्यभट्ट, भास्कराचार्य एवं कालिदास जैसी महान विभूतियों के जीवन और उनके वैज्ञानिक योगदान को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रसार में सहायक हैं बल्कि विद्यार्थियों को अपनी प्राचीन संस्कृति और संस्कृत भाषा से भी जोड़ते हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल एवं उप-प्राचार्य डॉ. राजवीर पाराशर का स्वागत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ. राकेश मित्तल, रसायन विभाग की अध्यक्ष डॉ. शिल्पी अग्रवाल तथा भौतिक विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. अलीशा गोयल शामिल रहे। संवाद